आफ़ताब फारुकी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज गुरूवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने जन्माष्टमी से एक महीने पहले दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाकर कृष्ण भक्तों को चोट दी है। उन्होंने तंज कसा कि क्या अब इनसे जुड़े लोकोक्तियों और मुहावरों पर भी जीएसटी लगेगी।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही, छाछ पर जीएसटी लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है, उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी… दूध का दूध…दूधो नहाओ…दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी जीएसटी देना पड़ेगा?
बताते चले कि केंद्र सरकार ने 18 जुलाई से चावल, आटा, मैदा, सूजी, दूध, दही, छाछ, लस्सी और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं में जीएसटी लगा दी है। इससे लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…