ए जावेद (इनपुट: साहिल खान)
डेस्क: आगरा जनपद के पिनाहट थाने से महज़ 200 मीटर की दुरी पर एक बुज़ुर्ग दंपत्ति की हत्या कर बदमाशो ने नगदी और जेवरात सहित 30 लाख की लूट अंजाम दिया। थाने से चंद कदमो की दुरी पर हुई इस घटना के मुखालिफ इलाके में रोष व्याप्त है। मोहल्ला मार के निवासी व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) के पुत्र मुकेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
वारदात की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा, सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह, सीओ बाह जगमोहन बाटला के अलावा मनसुखपुरा, बसई अरेला, पिढ़ौरा थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में छानबीन की। डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया। एसएसपी ने बताया कि घर में सामान बिखरा हुआ मिला है। लूट के दौरान हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। बेटे मुकेश गुप्ता ने तहरीर दी है। इसमें मां और पिता की हत्या कर 25 तोले सोने के जेवरात, सात किलोग्राम चांदी के जेवरात, 15 लाख रुपये लूट की बात कही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है जिसके आधार पर संदिग्धों के पहचान की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि फुटेज में दिखाई दिए लोग ही संदिग्ध है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…