शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: उसको तो इश्क अपनी बीवी से ज्यादा शराब से था और दूसरी तरफ मुहब्बत अपने शौहर के सेहत से थी। शौहर सोचता था कि सुबह शाम वो अंगूर की बेटी को अपना हमराही बना कर रखे। वही बीवी थी जिसको अपनी शौहर की सेहत की फ़िक्र सताती थी। वह चाहती थी कि शौहर शराब न पिए और आखिर अर्धागिनी के इश्क पर अंगूर की बेटी की मुहबब्त भारी पड़ गई। भारी भी कुछ इस तरीके से पड़ गई कि अर्धागिनी को उसके जान के लेने के देने पड़ गये।
उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मामला रुनकता क्षेत्र के अरसेना गांव का है जहाँ शराब पीने से रोकने पर महिला को उसके पति ने बिजली के खंभे से बांधकर डंडे से जमकर पिटाई किया। पति की इस हैवानियत का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी न होने पर महिला ने रोष जताते हुए एसएसपी से गिरफ्तारी की मांग की है। घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है।
वीडियो में भी एक व्यक्ति महिला को बिजली के खंभे में बांधकर डंडे से पीटने और फिर उसे जमीन में घसीटते हुए ले जाता दिख रहा है। वहीं पीड़िता कुसमा का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर घर आता है। विरोध करने पर उसकी इसी तरह से बेरहमी से पिटाई करता है। उसका एक 15 साल का बेटा भी है। पति के नशे की लत की वजह से घर में कई बार खाने तक की किल्लत का सामना करना पड़ता है। मामले में परिजन ने सिकंदरा थाने में श्यामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है मगर पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। कुसमा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से भी गुहार लगाई है।
मामले में थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद साही ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दबिश दी गई थी, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ है। आरोपी फरार है, पीड़िता कुसुमा मायके चली गई है। इंस्पेक्टर आनंद साही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…