ए0 जावेद
वाराणसी: करीब चार माह बाद कल संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर कमिश्नरेट में धारा 144 लागू किया गया है और काशी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। एसपीजी अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों को अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अर्दली बाजार स्थित एलटी ग्रेट कॉलेज, सिगरा स्टेडियम और रुद्राक्ष आदि प्रस्तावित स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। किसी भी बाहरी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त के अनुसार किसी भी बाहरी को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संभावित और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों को देखते हुए रूट डायवर्जन और सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। एलआईयू की टीमों को भी अलर्ट किया गया है। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड कार्यक्रम स्थलों की जांच पड़ताल कर रहे। प्रधानमंत्री के रूट पर जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग से बाहर कोई न आए और ऊपर से पुष्प वर्षा नहीं करने को लेकर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देशित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…