आदिल अहमद/मो0 कुमैल
कानपुर: कानपुर में हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास की है जहाँ बुजुर्ग दंपत्ति की गला काट कर हत्या कर दिया गया है। इलाके में हुए इस डबल मर्डर हत्याकांड से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर ही पुलिस घटनास्थल पहुँच गई और जांच में जुट गई।
अनूप ने आरोप लगाया बर्रा-2 में रहने वाले उसके बड़े साले सुरेंद्र और छोटे साले मयंक आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे। अनूप के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे सभी जूस पीकर सो गए। बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था जबकि दंपत्ति और बेटी नीचे के कमरे में सोए हुए थे। अनूप के मुताबिक रात करीब 2:00 बजे बहन ने आकर बताया कि नीचे मां-पापा की हत्या हो गई है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर कमिश्नर समेत चार थानों के फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में 11:54 पर घर में घुसते हुए जबकि रात करीब 2:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति घर से निकलता हुआ नजर आया है। उसके मुंह पर सफेद कपड़ा बंधा था। वह घर से निकलकर संकट मोचन मंदिर की तरफ चला गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…