Crime

चाचा ने भतीजी को मारी गोली, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मो0 कुमैल

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ चाचा ने अपनी भतीजी को गोली मार कर मौत के घात उतार दिया। मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है जहाँ तुर्कीपुर निवासी इरफान की 19 वर्षीय पुत्री को उसके चाचा ने घर में घुसकर तमंचे से सीने में गोली मार दी।

गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वही घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में इरफान व उसकी पत्नी अस्पताल पहुंचे। बेटी का शव देख वह बेहोश हो गए। बताया गया कि इरफान मजदूरी करने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts