उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ नगरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान शनिवार की सुबह एक प्रसूता महिला की मौत हो गई। प्रसूता महिला की मौत की खबर से उसके परिजन आक्रोशित हो गए तथा अस्पताल में हंगामा शुरू कर दी। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। उधर नवजात शिशु की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे मऊ लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमा निवासी पूजा शर्मा डिलीवरी के लिए शनिवार को चौकिया मोड नगरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल डीलक्स हॉस्पिटल में पहुंची अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों को दिखाने के बाद उसका वहां ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन के दौरान प्रसूता मौत हो गई जबकि नवजात शिशु की स्थिति भी नाजुक बनी है।
उधर पूछताछ करने पहुंची पुलिस का कहना था। कि मृतक के परिजन नवजात को लेकर वहां से जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बिल्थरा रोड एक महिला की मौत हो गई बिल्थरा रोड में स्वास्थ्य विभाग के महकमे के रहमो करम पर धड़ल्ले से अवैध नर्सिग होम संचालित है। जहां ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद ही मामला संज्ञान में आता है। चिकित्सकों बोर्ड लगाकर तथाकथित चिकित्सक से ऑपरेशन कराया जाता है। वही बिल्थरारोड में स्वास्थ्य विभाग के महकमे के रहमो करम पर अवैध नर्सिंग होम संचालित भंडार लगा हुआ है। आए दिन मौत का मामला प्रकाश में आता है। वही स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्ण के निद्रा में सोता रहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…