ए0 जावेद
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाराणसी के जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई साथ ही साथ सिविल जज (सीडी) में दाखिल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में भी सुनवाई हुई। जहा जिला जज की अदालत में वादिनी मुकदमा राखी सिंह और अन्य के तरफ से कल भी जिरह जारी रहेगी वही दूसरी तरफ फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में आज हुई सुनवाई के बाद वादी पक्ष के जानिब से दाखिल अमेंडमेंट अर्जी स्वीकार कर ली गई है और अगली सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तिथि नियत है।
दूसरी तरफ फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल याचिका पर लगी आपत्तियों पर आज सिविल जज सीनियर डिविज़न की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में प्रतिवादियो के जानिब से लिखित आपत्ति दर्ज करवाया गया कि मामले में वादिनियो की संख्या 5 है जबकि हस्ताक्षर केवल एक वादिनी के द्वारा किया गया है। साथ ही दलील दिया गया कि वादीगण द्वारा स्वीकारोक्ति को वापस लेना चाहते है जो विधि विरुद्ध है। इसलिए वाद ख़ारिज किये जाने योग्य है।
वही इस मामले में वादी अधिवक्ताओं द्वारा दलील दिया गया कि यह मात्र एक त्रुटी है और इस त्रुटी को सुधार हेतु एक अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आज अदालत में इस मामले में फैसला दिया कि वादी द्वारा वादपत्र में आवश्यक संशोधन 3 दिन में दाखिल किया जाए। मामले में अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…