उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सीयर ब्लाक में नव नियुक्त पहली खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह ने गुरुवार को मातहदों का परिचय लेने के उपरान्त दो टुक शब्दों मे चेताया कि शासन की मंशा के अनुरुप विभागीय कार्यो में लापरवाही व शिथिलता कत्तई क्षम्य नही होगी। यदि कोई समस्या है तो उसके निराकरण कराने के लिए वे तैयार हैं। सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों की संयुक्त बैठक में स्पष्ट रुप से कहा कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से अनेक सरकारी कार्य सम्पादित होने हैं।
उन्होने नवागत ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों से तत्काल आवंटित ग्रामों का चार्ज लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर दयाशंकर राय वरिष्ठ सहायक, मृत्युजय राय, प्रशान्त कुमार यादव, विनोद कुमार, सविता, अविनाश कुमार गुप्ता, संजय कुमार, हरिकेश गुप्ता, उपेन्द्र कुमार, चन्द्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन एपीओ कामेश्वर सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…