National

देखे वीडियो: कुल्लू में फटा बादल, कई के बह जाने की आशंका के बीच हिमांचल में जारी है आफत की बारिश, शिमला में भूस्खलन से एक की मौत

खबर सुनने के लिए क्लिक करे:

तारिक़ खान  

डेस्क: हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश जारी है। कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। घाटी के मलाणा में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से जहां स्थानीय लोगों के आठ से 10 करीब वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस बादल फटने की घटना में कई लोगो के बह जाने की संभावना जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

उधर शिमला के धाली इलाके में मंगलवार शाम को भारी बारिश के बीच एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जब भूस्खलन हुआ तब लड़की सड़क किनारे सो रही थी। घायल लोगों को बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलबे की चपेट में कुछ वाहन भी आए है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में इस दौरान भारी बारिश जारी रही।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्‍ला के अनुसार बचाव कार्य जारी है, वह स्वयं टीम के साथ चोज में बचाव कार्य में जुटे हैं, जबकि मलाणा के लिए भी बचाव टीम भेज दी गई है।

बताया जा रहा है कि वहां पर भी काफी नुकसान हुआ है। गांव की ओर जाने वाला पुल भी बह गया है। वहीं कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। घाटी के मलाणा में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से जहां स्थानीय लोगों के आठ से 10 करीब वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts