शाहीन बनारसी
वाराणसी: करीब चार माह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर आ रहे है। पीएम का दौरा करीब चार घंटो का होगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले 12 सौ 20 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 553.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शिक्षा मंत्रालय की ओर से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम में देशभर के संस्थान अपने संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करेंगे। तीन दिवसीय शिक्षा समागम में नौ विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के बाद नई शिक्षा नीति को शैक्षणिक संस्थानों में लागू करने पर मंथन किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…