National

नई दिल्ली: निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 6 लोगो की हुई मौत, कई लोगो के दबे होने की आशंका

मो0 कुमैल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. हादसा अलीपुर इलाके का है जहाँ एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार शुक्रवार को अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि दीवार के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 25 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। वही दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। मलबों के नीचे से अबतक 10 लोगों को निकाला जा चुका है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts