Others States

नई दिल्ली: रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की छह गाडियों ने आग पर पाया काबू

रेहान अहमद

नई दिल्ली: आज शुक्रवार की सुबह सेंट्रल दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। यह लग्जरी रेस्टोरेंट कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल रोड पर है। अग्निशमन अधिकारियों को सुबह 5:32 बजे यहां आग लगने की सूचना मिली थी।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 6:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अब तक किसी के हताहत की खबर नहीं है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts