तारिक़ खान संग शाहीन बनारसी
यूपी: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को यूपी एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया है। गैंगरेप और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए गए विष्णु पर हाल ही में इनाम राशि बढ़ाकर एक लाख की गई थी। विष्णु मिश्रा की बहन ने सीएम योगी आदित्यनाथ से पत्र लिखकर गुहार लगाते हुए सही सलामत यूपी लाने की मांग की है। उन्होंने विष्णु का एनकाउंटर कर दिए जाने की आशंका जताई है।
जिले के गोपीगंज कोतवाली में लगभग दो वर्ष पहले विजय मिश्रा के रिश्तेदार कृष्ण मोहन ने धोखाधड़ी कर मकान और फर्म पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप विजय मिश्रा, उनके बेटे और पत्नी पर था। इसी मामले में अगस्त 2020 में विजय मिश्रा मध्य प्रदेश के मालवा से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे और उसी समय से उनका बेटा लगातार भूमिगत चल रहा है। इसी बीच वाराणसी की एक गायिका ने विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा सहित तीन पर रेप करने का मामला दर्ज कराया।
विष्णु धोखाधड़ी और रेप के मामले में अपने पिता विजय मिश्रा के साथ आरोपी है। इन मामलों में विजय मिश्रा जहां जेल में बंद है। वहीं, उनका बेटा लगातार फरार चल रहा है। विष्णु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी समय से दबिश दे रही थी। विष्णु मिश्रा के खिलाफ पहले ही लुक आउट भी नोटिस जारी है। इन दोनों ही मामलों में फरार विष्णु मिश्रा की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…