मो0 कुमैल
उत्तर प्रदेश: यूपी के बाराबंकी जिले में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये है। हादसे में घायल हुए लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
बिहार सीतामढ़ी के विशाल(8), मदन, श्याम, इनका पुत्र शिवम(8), मुजफ्फरपुर थाना कटरा सरिता(50), सीतामढ़ी के कौशल श्रवण, अर्जुन पासवान समेत एक दर्जन से ज्यादा बच्चे, महिला और पुरुष घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बसे के चालक और परिचालक फरार हो गए। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…