संजय ठाकुर
डेस्क: पीलीभीत के सांसद और भाजपा नेता वरुण गाँधी पिछले काफी समय से पार्टी एक हाशियो पर है। वरुण गाँधी ने पार्टी की नीतियों का इधर भी जमकर विरोध किया है। उनके द्वारा किसान आन्दोलन से लेकर बढती महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी से सवालात दागे है। इस क्रम में आज भाजपा नेता ने पैक्ड फ़ूड आइटम के दाम बढने पर एक बार फिर अपनी पार्टी की नीतियों को आड़े हाथो लिया है।
बीजेपी के नेता और पीलीभीत से सांसद वरुण गाँधी ने ट्वीट किया है कि आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू है। रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।
इससे पहले वरुण गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर सवाल किया था। वरुण गांधी ने सेना भर्ती की तैयारी करने वाले छात्रों की आत्महत्या को लेकर एक ट्वीट किया था। वरुण ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैदान पर 6 वर्षों के मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे?। पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में ‘विकास की आत्महत्या’ से देश का हर युवा व्यथित है। सिर्फ संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में सैकड़ों जानें गयी, क्या हम फिर वही गलती दोहराना चाहते हैं?
इस ट्वीट के साथ ही वरुण गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का वीडियो भी शेयर किया। उनका साफ कहना है कि सरकार को इस भर्ती योजना के बारे में देश के युवाओं के साथ बात करनी चाहिए। योजना में जो कमियां हैं उनको दूर करने के बाद ही इस योजना को लागू करना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…