फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण भारत सरकार, उप्र राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशन में गुरुवार को खीरी में डीएम, अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महेंद्र बहादुर सिंह व संजीव सुमन के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व में बाढ़ आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित मॉक एक्सरसाइज संपन्न हुई। इसमें तहसील पलिया, निघासन, धौराहरा, लखीमपुर एवं गोला के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, आपदा मित्र, गाइड मय साजो सामान शामिल हुए। मॉक ड्रिल घटनाक्रम सुबह 9:05 बजे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से वार्निंग मिली, 09:10 बजे टीम गांव गूम के लिए निकली, 9:17 बजे पहुंची, 09:35 बजे गांव खाली कराकर गूम से बाहर निकली। 9:50 पर राहत शिविर श्री गजाधर प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंचे। 9:58 बजे राहत केंद्र में आग की सूचना मिली। 10:02 आग पर काबू पाने की कार्यवाही शुरू हुई। 10:19 मिनट पर लंगडीपुर में नाव से डूबने की सूचना मिली।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपदा मित्रों का किरदार काबिले तारीफ रहा। यह पहला मौका था जब मॉक ड्रिल प्रक्रिया में आपदा मित्रों को न केवल शामिल किया गया बल्कि उनकी सराहनीय भूमिका नजर आई। फायर बिग्रेड की टीम ने बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को पहुंचाई जाने वाली मदद का सजीव प्रदर्शन किया। उन्होंने छत पर से कई लोगों को रेस्क्यू करके चिकित्सीय शिविर में समुचित इलाज हेतु पहुंचाया। खीरी में रेस्क्यू टीम ने मॉक ड्रिल करके बाढ़ की विभीषिका से बचाने की प्रैक्टिस की। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान 03 फायर टेंडर, 02 मिलेट्री वाहन, 01 पीएसी वाहन, 04 मोटरबोट, 20 लाउड हेलर, 20 लाइफ बॉय (रिंग), 30 लाइफ जैकेट, 04 बस, 02 डंफर, 01 जेसीबी, 03 एम्बुलेंस, 30 छोटे वाहन का इस्तेमाल किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…