आफताब फारुकी
डेस्क: सोशल मीडिया पर मुफ्त की प्रसिद्धि पाने के होड़ में एक वर्ग विशेष के खिलाफ नफरतो का सफ़र तय करने वालो पर अब भाजपा ने लगाम कसना शुरू कर दिया है। भाजपा खुद की छवि के साथ खिलवाड़ नही बर्दाश्त करेगी इस बात को नुपुर शर्मा केस में साफ़ साफ़ देखा गया और सरकार द्वारा “फ्रिंच एलिमेंट” जैसे शब्द का प्रयोग किया गया और नुपुर शर्मा को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। भाजपा द्वारा कार्यवाही का ये सिलसिला बदस्तूर जारी है ताकि इस प्रकार के “फ्रिंच एलिमेंट्स” पर लगाम कसी रहे।
भाजपा इस कार्यवाही से यह नसीहत देना चाहती है कि पार्टी किसी भी प्रकार से नफरतो को परोसने के कार्य को बर्दाश्त नही करेगी। प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया के हस्ताक्षर से जारी पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्र में कहा गया है कि “भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनकड़ जी द्वारा प्रदेश आईटी प्रमुख श्री अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जा रहा है।” वही इस पत्र के जारी होने के बाद से अरुण यादव द्वारा अपनी ट्वीटर प्रोफाइल से भाजपा का नाम हटा दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…