अनिल कुमार
पटना: राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की कल रात अचानक हालत खराब हो गई थी। लालू यादव को आज सुबह करीब 4 बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चले कि राजद प्रमुख लालू यादव कल रविवार को अपने पटना स्थित घर में संतुलन बिगड़ने से गिर गए थे। उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। गिरने के कारण लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया था।
पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो रविवार शाम को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें पहले से कई तरह की बीमारियां हैं। यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। वे फिलहाल पत्नी राबड़ी देवी के आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। पूर्व सीएम के बीमार होने के कारण उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी इन दिनों यहीं रहते हैं। लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से राजद कार्यकर्ताओं में चिंता है।
पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता राबड़ी देवी के निवास और पारस अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना। गिरने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन प्राथमिक उपचार व आराम की सलाह के साथ उन्हें घर भेज दिया गया था। लालू यादव के चोटिल होने की सूचना मिलते ही बीती रात भी उनके समर्थक आवास पर हाल-चाल जानने पहुंचे थे। लालू यादव चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक जेल में रहे थे। अभी वे जमानत पर हैं। जेल में रहने के दौरान भी बीमारियों के चलते लंबे समय तक उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…