शाहीन बनारसी
नई दिल्ली: इंसान अपनी इंसानियत खोता जा रहा है। छोटे-छोटे मसले पर भी अपना आपा इस तरीके से खो देता है कि खुद की ही नहीं बल्कि दुसरे की भी ज़िन्दगी खत्म कर डाले। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली का है जहाँ महज़ स्कूटी टच होने से ही एक युवक के सीने में चाक़ू घोंप कर उसकी हत्या कर दी गई। सडको पर खून बहाती हैवान बनी इंसानियत का ये मामला देश की राजधानी दिल्ली में दरपेश आया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में समसपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-24 पर रोड रेज की घटना रविवार रात को हुई है। शराब के ठेके के बाहर स्कूटी टच होने की मामूली सी घटना के बाद दो लोगों में हाथापाई हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के सीने में चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को वारदात की सूचना रात में करीब 8:42 कल्याणपुरी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से मिली।यहां निखिल शर्मा नाम के युवक को भर्ती करवाया था।
हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। निखिल के दोस्त ने बताया कि निखिल पटपड़गंज का रहने वाला था।दोस्त के अनुसार, वह दोनों शराब लेकर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात शख्स से स्कूटी टच हो गई। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई में आरोपी ने मृतक के सीने पर नुकीली चीज से हमला कर दिया, उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस का इस मामले में कहना है कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…