ए0 जावेद
वाराणसी: आज मंगलवार की अहल-ए-सुबह बेकाबू कार ने बाईक को टक्कर मार दिया जिससे बाईक पर सवार दो होमगार्डो की मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना इलाके के सोन नदी पुल का है जहाँ अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो होमगार्डों को रौंद दिया। बाईक सवार दोनों होमगार्डो की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने कार समेत पकड़ लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि मृतक होमगार्ड की पहचान दीनानाथ (40) पुत्र आदित्य राम निवासी महुआ कला मारकुंडी थाना चोपन और लालमणि (45) पुत्र रामदास निवासी कोटिया अदलगंज थाना चोपन के रूप में हुई है। मृतकों के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत पकड़ लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…