Ballia

राज्य सड़क परिवहन निगम आजमगढ़ के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बेल्थराडिपो का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी देख भड़क उठे

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आजमगढ़ के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बेल्थराडिपो का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान भीषण गंदगी पाकर भड़क उठे और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने का आदेश जारी कर दिया।

उन्होंने बात चीत में बताया कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों को उचित सेवा देने की है। कहा कि प्रातः 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे रात तक यात्रियों की मांग पर बसों का संचालन शुरू किया जाए। रसड़ा-बेल्थरारोड मार्ग पर बसें कम संचालित हो रही हैं जिसको मांग के अनुसार पूरा किया जाएगा।

उन्होंने निरीक्षण में डिपो के रखरखाव, अभिलेखीय रिकार्डो की जांच कर, कार्यशाला की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। सुलभ शौचालय के सवाल पर प्रभावी कार्यवाही कर पूरा करने का भरोसा दिया।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts