फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: रोटरी क्लब पलिया द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन होटल शाइन, पलिया में किया गया जहाँ पर वन बीट हॉस्पिटल भीरा व जिला चिकित्सालय लखीमपुर के ब्लड बैंक से आई चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तविरों से 67 यूनिट ब्लड संयुक्त रूप से एकत्र किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के प्रख्यात चिकित्सक डा0 ए0 के0 कपूर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। रोटरी क्लब पलिया के नवनियुक्त अध्यक्ष रो0 प्रशांत बरनवाल द्वारा बताया गया कि 01 जुलाई से रोटरी का नया सत्र प्रारम्भ हुआ है।
रोटरी क्लब से रोटेरियन दिनेश गर्ग ने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ 8 यूनिट ब्लड दान किया गया। इसके लिए रोटरी क्लब द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। रोटरी क्लब से अन्य रोटेरियन्स द्वारा भी ब्लड डोनेट किया गया तथा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…