Crime

हौसला बुलंद बाईक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर कर किया घायल

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): उभाँव थाना क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग पर सोमवार की देर रात लखरानी स्कूल के समीप हौसला बुलंद बाईक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने एक अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर कर घायल कर दिया। उसके बाद 6 तोला सोने की चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

मिली जनकारी के अनुसार वह अपने पापा को खाना देने की लिए अस्पताल गया हुआ था। खाना देकर आते समय एक बाइक पर 4 बदमाश सवार होकर बाइक को ओवरटेक कर रहे लहराते हुए बाइक को रुकवाया और दीपक यादव से 6 तोला के सोने के चैन एवं मोबाइल छीन ली जाते समय बाइक की चाबी से निकाल कर लेकर चलते बने। जाते समय बदमाशों ने पीछे से युवक पर फायर झोंक दी जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई।

युवक ने एक-दूसरे बाइक के सहारे बदमाशों का बहुत दूर तक पीछा किया लेकिन बाद में उसके पकड़ से बाहर रहे जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तत्काल पुलिस के दो सिपाही अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। देर रात पीड़ित युवक द्वारा वह गांव थाने पर पहुंचकर इसकी लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलते ही रसड़ा शिव नारायण वैस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts