ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी का नगर निगम कितना लापरवाह होता जा रहा है, ये बताने की ज़रूरत तो कम से कम बनारस के नागरिको को नही है। सरकारी धन का दुरूपयोग करना कोई नगर निगम से सीखे। नगर निगम के कर्मचारी तो अब सूरज को भी चराग दिखाने की कोशिश कर रहे है। आपको यकीन नही होता तो आप चेतगंज इलाके में आये। यहाँ दोपहर में भी स्ट्रीट लाइट जलती आपको दिखाई देगी।
तस्वीरे आज बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे की ली गई है। स्ट्रीट लाइट ऐसे ही चैबिसो घंटे जलती रहती है। मगर फर्क किसी को नही पड़ता है। नगर निगम के कर्मचारी इन स्ट्रीट लाइट को बंद करे, फिर शाम होने पर चालु करे। इतनी मुसीबते नही मोल लेते है बस सीधे सीधे लाइट जलती छोड़ दिया तो छोड़ दिया। बचपन से पढ़ा और सीखा गया कि “बिजली है शक्ति, इसे व्यर्थ न गवाओ। जितनी ज़रूरत हो उतनी जलाओ।” मगर नगर निगम शायद इसको थोडा बदलाव करने पर लगा है कि “बिजली कौन सी है हमारी, इसको ऐसे बेफजूल ही जलाओ। दोपहर में भी स्ट्रीट लाइट जला कर सूरज को रोशनी दिखाओ।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…