अनिल कुमार
पटना: बिहार के छपरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन आप के पैरो तले जमीन खिसक जायेगी। महज़ तीन साल की मासूम बच्ची को खुद उसकी माँ और नानी द्वारा जिंदा ज़मीन में दफनाने का मामला सामने आया है। माँ और नानी ने मिलकर मासूम बच्ची के मुंह में मिटटी भरकर उसे ज़मीन में दफ़न कर दिया था। हालांकि, बच्ची की सांसें चलती रहीं। जब-जब बच्ची करवट ले रही थी, जमीन हिल रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया।
वही दफन होने के बाद भी तीन साल की मासूम ने जिंदगी से जद्दोजहद जारी रखी। वह जब-जब करवट बदल रही थी, जमीन हिल रही थी। ऐसे में पास में ही काम कर रहीं स्थानीय महिलाओं की नजर वहां पड़ी। इसके बाद अन्य लोगों को बुलाया गया। जमीन के अंदर से बच्ची निकली, जिससे बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। वहीं बच्ची द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…