शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित पानदरीबा पुलिस चौकी आज कल चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। जब से ये पुलिस चौकी अस्तित्व में वर्त्तमान स्थान पर आई है। तब से आज तक इतनी चर्चा का केंद्र नही रही जितनी स्थानीय नागरिको के लिए अब चर्चा का केंद्र बनी हुई है। चर्चाओं का केंद्र होने के मुख्य कारण यहाँ पर टोटो को मिली मौन स्वीकृति है।
जमकर गलियों में सुबह से लेकर देर रात तक टोटो और ऑटो लैंड बन जाता है। इस विशेष अनुकम्पा का कारण हमको तो नही पता मगर क्षेत्र में व्याप्त चर्चाओं के अनुसार गुप्ता जी की विशेष कृपा दृष्टि इसके ऊपर है। कहने को तो गुप्ता जी सिपाही है, मगर लोग बताते है मिनी चौकी इंचार्ज के रूप में पूरा मामला हैंडल कर लेते है। शायद इस टोटो और ऑटो लैंड बनाने में भी गुप्ता जी का मैनेजमेंट काफी काम आता होगा। वैसे गुप्ता जी पूर्व चौकी इंचार्ज के समय में कोई विशेष अनुकम्पा के कार्य नही देखते थे। मगर नए चौकी इंचार्ज साहब के कारखास बन चुके है।
यही नही, जिस जुआ को सभी चौकी इन्चार्जो ने मिल कर बंद करवा रखा था, सूत्रों की माने तो वह जुआ भी शुरू हो चूका है। मंदिर के आगे बढने पर प्राइमरी पाठशाला के गेट पर देर रात तक गली में बैठ कर जुआ की फड ज़बरदस्त फडफडाते रहते है। मगर बात यहाँ पर फिर एक बार विशेष अनुकम्पा की आती है कि आखिर रोकेगा कौन?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…