Kanpur

घरेलु सिलिंडर में आग लगने से हुआ हादसा, दो बहने झुलसी, अस्पताल में भर्ती

मो0 कुमैल

कानपुर: कानपुर में आज रविवार की सुबह घरेलु सिलिंडर में आग लगने से हादसा हुआ। हादसे में दो बहने झुलस गई। घटना कानपुर में श्याम नगर स्थित भल्ला की टटिया का है जहाँ घर में खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे में लगी सिलिंडर की रबर निकल गई। जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो बहनें झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

श्याम नगर भल्ला टटिया निवासी दिनेश शटरिंग का काम करते हैं। दिनेश ने बताया कि रविवार को उनके घर पर कुछ मेहमान आने थे। जिसके चलते उनकी बहने सुनीता और पुष्पा भी आई थीं। सुनीता रसोई में खाना बना रही थी। अचानक गैस चूल्हे में लगी सिलेंडर की रबर निकल गयी और आग लगने से सुनीता उसकी चपेट में आ गई।

चीख-पुकार मचने पर पुष्पा उसे बचाने गई तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन आग बुझाकर दोनों को रामादेवी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

Banarasi

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

15 hours ago