घरेलु सिलिंडर में आग लगने से हुआ हादसा, दो बहने झुलसी, अस्पताल में भर्ती

मो0 कुमैल
कानपुर: कानपुर में आज रविवार की सुबह घरेलु सिलिंडर में आग लगने से हादसा हुआ। हादसे में दो बहने झुलस गई। घटना कानपुर में श्याम नगर स्थित भल्ला की टटिया का है जहाँ घर में खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे में लगी सिलिंडर की रबर निकल गई। जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो बहनें झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

चीख-पुकार मचने पर पुष्पा उसे बचाने गई तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन आग बुझाकर दोनों को रामादेवी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।











