ए0 जावेद
वाराणसी: अमृत महोत्सव रैली से लौट रहे छात्र को पिकअप ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा शिवपुर थाना क्षेत्र का है जहां पुरानी मिल के समीप भरलाई में 17 वर्षीय स्कूली छात्र हर्षित पटेल पुत्र संतोष पटेल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
बरसात होने के कारण बाइक फिसल गई और बाइक को हर्षित पटेल उर्फ लकी पटेल और उसका दोस्त मो0 समीर अली मिलकर उठा रहे थे कि तेज गति से आ रहे पिकअप ने रौंद दिया। जिससे सिर पर चोट लगने के कारण हर्षित पटेल उर्फ लकी की मौके पर मौत हो गयी और साथी दोस्त समीर बच गया।
टाटा मैजिक का चालक घटना को अंजाम देकर भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप को पकड़ लिया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक हर्षित पटेल सनवैली इंग्लिश स्कूल में 11वीं का छात्र था। वहीं मृतक की इकलौती बहन अनुष्का पटेल और माता निधि पटेल खबर सुनने के बाद बुरा हाल है। घटना देर दोपहर 3 बजे की है। मृतक के पिता नाईकी कंपनी में मैनेजमेंट का कार्य करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…