फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शासन के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75वा स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी अमृत सरोवरो पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 11 बजे राजापुर क्रॉसिंग के सन्निकट अमृत सरोवर पर विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कुसुमलता सिंह व परिषदीय स्कूली बच्चों के संग ध्वजारोहण किया। जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार, औषधीय पौधों का रोपण किया।
पार्क में ग्रामीणों के बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए ट्रैक का निर्माण, शौचालय, ओपन जिम व बच्चों के लिए झूले भी लगाए। रात्रि में प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था है। इस दौरान परिषदीय विद्यालय के कक्षा आठ में अध्ययनरत हर्षित मिश्रा ने डीएम, विधायक सदर के चेहरे पर रंगों से तिरंगा बनाया। इस मौके पर उपायुक्त स्वरोजगार विपिन कुमार चौधरी, बीडीओ सदर पीयूष कुमार सिंह मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…