फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): राजकीय पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के पुनीत मौके पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने राजकीय जिला पुस्तकालय का लोकार्पण किया। डीएम-एसपी ने लोकार्पण के बाद जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। वहां हुई बेहतरीन व्यवस्था के लिए उन्होंने इस कार्य से जुड़े अधिकारियों की मुक्त कंठ से सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा दीया है, जो हर अंधकार को दूर करने का काम करता है। लोग पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं, निरंतर अध्ययनरत रहें, अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, ताकि वह आगे चलकर समाज और देश का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने कहा कि अब लखीमपुर के छात्र वातानुकूलित कक्षों में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।
वातानुकूलित कक्ष, बैठने की समुचित स्थान एवं फर्नीचर, शौचालय, आरोयुक्त शीतल जल, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें। प्रशासन व जनसहयोग से पूरे परिसर की रंगाई-पुताई, मुख्य मार्ग से पुस्तकालय तक इंटरलॉकिंग, एसी( एयर कंडीशनर), आरोप्लांट युक्त शीतल जल की मशीन, पुरुष एवं महिला शौचालय का रेनोवेशन, पुस्तके रखने की अलमारियां आदि की व्यवस्था की गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल सिंह ने पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में सहयोग करने वाली संस्थाओं (ला माटीना स्कूल लखीमपुर, टायर हाउस, अजमानी पब्लिक स्कूल, फ्रेंड्स फॉर एवर ग्रुप, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, चिल्ड्रंस एकैडमी इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज एवम डॉन बॉस्को एलुमनाई एसोसिएशन) को धन्यवाद किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…