मो0 कुमैल
नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल से गिर गए। दिल्ली के ‘एम्स’ अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधर आया है। हमारी सूत्रों की माने तो कॉमेडियन को माइल्ड हार्ट अटैक आया था लेकिन अब उनकी तबियत ठीक है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। अगले 48 घंटो तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
कॉमेडी का करियर शुरू होने से पहले अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में जाना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म मैंने प्यार किया, बाजीगर और बॉम्बे टू गोवा जैसी विभिन्न फिल्मों में अन्य कई छोटे किरदार निभाए हैं। टीवी के टैलेंट शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के साथ राजू श्रीवास्तव ने स्टैंड-अप कॉमेडी में कदम रखा और इस शो में उन्होंने रनर-अप का खिताब जीता। उन्हें “कॉमेडी का बादशाह” कहा जाता है। बिग बॉस, नाच बलिए जैसे कई रियलिटी शो में इस मशहूर कॉमेडियन ने अपनी किस्मत आजमाई है। लोकप्रिय क्रिकेटर हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के सतह राजू श्रीवास्तव ने एक कॉमेडी शो जज भी किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…