मो0 चाँद
वाराणसी: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी दौरे के लिए पहुंचे है। केशव प्रसाद मौर्य ने आज बुधवार को सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गर्मजोशी से तिरंगा लेकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं। हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में बीमारी से तो आदमी बच सकता है लेकिन भूख से नहीं बच सकता। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबों में मुफ्त राशन वितरण कराया।
इस अवसर पर छात्रों से संवाद के दौरान कई सवाल भी किए। इसके बाद विद्यालय के कायाकल्प के लिए ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद एवं प्रधानाचार्य चंद्रबली पटेल सहित सभी शिक्षकों की सराहना की। जनचौपाल कार्यक्रम के बाद उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला पहुंच गई। उसने अपने जेठ मिठाई लाल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उप-मुख्यमंत्री ने तत्काल पुलिस को मामले को दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…