National

देखे वीडियो: गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल के अगवानी में निकली तिरंगा यात्रा में अचानक दौड़ती हुई घुस आई गाय, गाय के टक्कर से नितिन पटेल हुवे घायल

आदिल अहमद

डेस्क: गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अगवानी में आज शनिवार को महेसाणा जिले के कड़ी शहर में तिरंगा रैली निकली जो एक दुर्घटना की शिकार हो गई। रैली में अचानक एक आवारा गाय दौड़ती हुई घुस आई जिसने पटेल को टक्कर मार दी। गाय द्वारा पूरी ताकत से मारी गई इस टक्कर में पटेल सडक पर गिर पड़े और उनके घुटनों में गम्भीर चोट आई है। उन्हें कड़ी के सरकारी अस्पताल भाग्योदय ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद शिफ्ट किया गया है।इस घटना के बाद राजनैतिक टिप्पणियाँ शुरू हो गई है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना के समय वह तिंरगा यात्रा की अगवानी कर रहे थे। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नितिन पटेल हाथ में तिरंगा झंडा लिए रैली में सबसे आगे दिख रहे हैं। इसी दौरान एक गाय दौड़ती हुए उनके तरफ आती है और उन्हें धक्का मार देती है। गाय से धक्का लगते ही नितिन पटेल रोड पर गिर जाते हैं। जिसके बाद गाय उसी रफ़्तार से दौड़ती हुई आगे चली जाती है। इस घटना को लेकर गुजरात कांग्रेस के नेता सरल पटेल ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने उस वीडियो को भी साझा किया जिसमे नितिन पटेल को गाय टक्कर मारती दिख रही है। टक्कर लगते ही नितिन पटेल नीचे गिरते दिख रहे हैं। इस ट्वीट में बताया गया है कि एक गाय ने तिरंगा यात्रा के दौरान राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर हमला किया है।

इसके बाद इस घटना को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट कर जहां पहले नितिन पटले के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है तो वहीं उसने इस वीडियो को लेकर राज्य की सरकार से कुछ सवाल भी किए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ किए गए ट्वीट में पूछा गया है आखिर ऐसे घटनाओं को लिए कौन जिम्मेदार है? और कोई बताएगा कि नितिन पटेल के साथ जो सुरक्षा कर्मी हैं वो निजी हैं या उन्हें राज्य सरकार की तरफ से पटेल की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts