अनिल कुमार
पटना: तेजस्वी यादव का भाजपा पर कटाक्ष जारी है। जब वह सरकार में नही थे तब भी भाजपा पर लगातार वह हमलावर होते रहे, और जब आज नीतीश के साथ वह सरकार का हिस्सा है तो भी उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष कर रहे है। आज रोज़गार के वायदे पर सवाल का जवाब देते हुवे तेजस्वी यादव ने पत्रकारों का जवाब देते हुवे कहा कि ये तो हमारी उपलब्धी ही है कि आज हिन्दू मुसलमान पर चर्चा नही हो रही है बल्कि रोज़गार पर हो रही है।
बताते चले कि चुनावों के दरमियान महागठबंधन ने 10 लाख़ रोज़गार का वायदा किया था। मगर सरकार एनडीए गठबंधन की बन जाने के बाद रोज़गार के मुद्दे पर सवाल नही हो रहे थे। जैसे ही सरकार में महागठबंधन शामिल हुई और भाजपा को नीतीश ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा तो भाजपा के द्वारा 10 लाख रोजगारो पर बात होने लगी। आज पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दस लाख रोज़गार पर सवाल किया।
सवाल का जवाब देते हुवे तेजस्वी यादव ने कहा कि “हमारी उपलब्धि ही है न, कि हिन्दू मुसलमान के बातो से हटकर अब रोज़गार के सवाल पर बहस हो रही है।” पत्रकारों पर भी कटाक्ष करते हुवे उन्होंने कहा कि और आपको भी हम धन्यवाद् देते है कि जो लोग सोये हुवे थे, रोज़गार पर चर्चा ही नही होती थी, वो जागी है।” भाजपा पर कटाक्ष करते हुवे कहा कि अरे भाजपा वाले थोड़ी न वायदा पूरा करेगे, हम करेगे न। और ये जो उछल उछल कर पूछ रहे है तो उनसे भी जरा पूछो कि 2 करोड़ का क्या हुआ, ये भाजपा वाले जो 2 साल सत्ता में रहे उनसे भी जरा पूछो कि 19 लाख़ में से 19 नौकरी भी दिया क्या।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…