मो0 कुमैल
नई दिल्ली: आज सोमवार की सुबह वॉक करने के लिए निकले बुजुर्ग दंपत्ति हादसे के शिकार हो गये। शाहदरा में सोमवार को हुए इस सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताते चले कि घटना जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां स्टेशन के सामने एक कार वाले ने बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें एक पति की मौत हो गई,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी अनुसार सुबह के वक्त वॉक पर निकले पति-पत्नी को कार सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। पुलिस को सुबह करीबन 6:45 से 6:55 के बीच कॉल मिली थी कि एक कार वाले ने दो लोगों को टक्कर मार दी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर घायल अवस्था में दंपति को हॉस्पिटल लेकर गई, जिसमें एक हीरालाल (पति) की मौत हो गई।
वहीं, उनकी पत्नी अभी भी गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पुलिस ने हीरालाल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार का पता लगाने में लगी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…