फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई है। 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी जिसका पीड़ित परिवारों ने विरोध किया था और लखनऊ हाईकोर्ट में अपनी आपत्ति लगाई थी। जिसके बाद लखनऊ हाई कोर्ट ने आशीष मिश्रा और मोनू की जमानत याचिका रद्द कर उसे पुनः जेल भेज दिया था।
इस मामले में मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बाद में पीड़ित परिवारों ने आशीष मिश्रा को जमानत देने पर आपत्ति दाखिल की थी। जिसके बाद आशीष मिश्रा की जमानत को रद्द करते हुए उसे फिर से जेल भेज दिया गया। फिलहाल तभी से आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी जेल में बंद है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…