ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम का नया ज़ोनल कार्यालय अब आने वाले दिनों में गंगा पार रामनगर में भी होगा। इस समय वर्तमान में 5 ज़ोनल कार्यालय है। इनमें वरुणा पार एक जोनल कार्यालय शामिल है। दरअसल नगर निगम की सीमा में रामनगर पालिका परिषद और सूजाबाद डोमरी नगर पंचायत के अलावा 87 गांवों को शामिल किया गया है। नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट इसी सप्ताह तक शासन को भेजी जानी है।
अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने कहा कि शासन से मिले निर्देश के बाद वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। इस हफ्ते रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही पूरी की जा सके। आबादी के हिसाब से वार्ड और जोन कार्यालय बढ़ेंगे। जानकारों का मानना है कि जोन कार्यालय के लिए स्थान की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में रामनगर में पालिका परिषद का कार्यालय है जिसे जोन कार्यालय में तब्दील किया जा सकता है। इससे निर्माण कार्य का खर्च बचेगा। केवल वहां पर जोनल कार्यालय पर होने वाली व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…