अनिल कुमार
पटना: बिहार में आज बिहार लोकसेवा आयोग के परीक्षा का पैटर्न बदले जाने से नाराज़ विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी आयोग के दफ़्तर में जाने पर अड़े थे। जिनको नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है।
एक तरफ बीपीएससी ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया वहीं दूसरी तरफ बीपीएससी कार्यालय के बाहर करीब हजारों अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न में बदलाव होने के कारण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगें हैं कि फॉर्म भरने के दौरान जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाए। बता दें कि इससे पहले सूचना जारी हुई थी कि 804 पदों के लिए 67वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 20 और 22 सितंबर को होगी। रिजल्ट परसेंटाइल सिस्टम के आधार पर आएगा। परीक्षा के एक सप्ताह पहले यानी 13 सितंबर तक अभ्यर्थियों के एडमिड कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। पहली बीपीएससी ने परसेंटाइल सिस्टम लागू किया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…