अनिल कुमार
पटना: बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम होते नज़र आये है। मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहाँ पर एक सब्जी विक्रेता की 16 साल बेटी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।
मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं जब मीडिया ने इस घटना की जानकारी ली तो स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना था कि बिहार में पहले भी प्रशासन और पुलिस व्यवस्था लचर थी। सरकार बदलने का असर अब साफ दिख रहा है। लोगों ने कहा कि सरकार बदलते ही अपराधी बेखौफ हो गए हैं और आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिल सकती है।
बताते चले कि इससे पहले गत 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…