तारिक़ खान
प्रयागराज: शहर के सरिया के बड़े कारोबारी आरपी गुप्ता और उनके भाई की दुकानों से बुधवार शाम तीन नकाबपोश बदमाश छह लाख पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों को पकड़ने के लिए मजदूरों ने पथराव भी किया लेकिन बिना नंबर की बाइक से बदमाश मेयोहाल की ओर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
इसके बाद एक बदमाश वहीं रुक गया। बाकी दो बदमाश बगल में आरपी गुप्ता की दुकान में पहुंचे। वहां पर आरपी गुप्ता के भतीजे प्रियंक समेत अन्य कर्मचारी थे। दोनों बदमाशों ने उनको गन प्वाइंट पर ले लिया और गल्ले में रखे लगभग छह लाख रुपये लूटकर बाइक से भाग निकले। लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और छानबीन की। एसएसपी शैलेष पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस टीम छानबीन कर रही है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। लूट के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम भी लगा दी गई है।
इसके बाद पांच हजार रुपये समेटकर वह बाहर निकले और बाइक के पास खड़े तीसरे साथी से चलने को कहा। साथ ही उससे यह भी बताया कि सिर्फ पांच हजार रुपये ही मिले। इस पर तीसरे साथी ने बगल स्थित व्यापारी के भाई की दुकान की ओर उंगली से इशारा किया। इसके बाद ही दोनों बदमाश वहां पहुंचे और नकदी लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने पूछताछ शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। अभिनव ने बताया कि बदमाशों के आने से कुछ मिनट पहले तक उसकी दुकान पर बिक्री का नौ लाख रुपये था। किस्मत अच्छी थी कि इसे उसने अपने घर भेजवा दिया था।
सूत्रों का कहना है कि लुटेरों ने जिस तरह से वारदात की, उससे इस बात की पूरी आशंका है कि वह स्थानीय रहे हों। दरअसल तीनों बदमाशों ने अपना चेहरा नकाब से ढंक रखा था। सूत्रों का कहना है कि इससे पता चलता है कि उन्हें अपने पहचाने जाने का डर था। यह उसी दशा में संभव है जबकि बदमाश स्थानीय हों। पुलिस फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
प्रयागराज में हुई लुट की घटना पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट कर लिखा है कि “तमंचाधारी इन लुटेरो के सर पर बंधे युवा वाहिनी वाले रंग के गमछे और टोपी से लुटेरो का संगठन पहचान लें, जिन्होंने लुट की वे भी भाजपा समर्थक मालूम पड़ते है और जिनके यहाँ लुट हुई वे भी भाजपाई है, योगी जी..! @NandiGuptaBJP क्या ये लूटमार का भाजपाई “ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस” मॉडल है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…