शाहीन बनारसी (इनपुट-साहिल खान)
आगरा: मुहब्बत की नगरी आगरा में चांदी व्यापारी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। चांदी व्यापारी को दर्दनाक मौत दिया गया है। पहले चांदी व्यापारी को गोली मारी गई और फिर चाकू से गला काट दिया। इतना ही नहीं कटे हुए सिर को पॉलिथिन में लपेटकर कार में रख लिया, तभी गश्त करती पुलिस सुनसान जगह पर कार को खड़ा देख मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को चेक किया तो पिछली सीट पर सिर पड़ा देख होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोचा है, जिसमें से एक भाजपा नेता है और दूसरा उसका भतीजा। वहीं घटना के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है।
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि लोहामंडी के तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा से उसकी दोस्ती थी। नवीन चांदी व्यापारी था। नवीन के घर उसका आना जाना था। बृहस्पतिवार रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गया। गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को ठिकाना लगाना चाहते थे। उसके साथ भतीजा भी था, कार रोकने के बाद शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया। आरोपियों ने मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेटकर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।
सीओ हरीपर्वत के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू का नवीन के घर में आना जाना था। नवीन की पत्नी से भी उसकी बातचीत हुआ करती थी। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने भतीजे अनिल भार्गव को तैयार कर लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की सतर्कता पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…