शाहीन बनारसी
वाराणसी: मुहर्रम का महिना शुरू हो चूका है। शहादत के इस माह में कर्बला के शहीदों के लिए मजलिसो और जुलूसो का दौर जारी है। पिछले दो वर्षो से लगातार कोरोना संक्रमण के वजह से मुहर्रम के माह में मजलिस नही हो पा रही थी। दो वर्षो के बाद शहर की हर एक गलियों में “या हुसैन” की सदा गूंज रही है। कल 5वी मुहर्रम के रोज़ दालमंडी स्थित इमामबाड़ा मौलाना मेरे इमाम अली व मेहँदी बेगम से कदीमी जुलूस कल रात निकला जो अपने कदीमी रास्तो से होता हुआ फातमान पंहुचा और वहा से वापस इमामबाड़े आया।
यह जुलूस वक्फ मस्जिद व इमामबाडा मौलाना मीर इमाम अली व मेहदी बेगम सीके 44/4 गोविन्दपुरा कला बनारस से उठा। और अपनी पुरानी परम्पराओं के अनुसार मोतवल्ली सै0 मुनाजिर हुसैनी “मंजू” के जेरे एहतेमाम से उठा। जुलूस में स्व0 वज्जन खां के पौत्र नजाकत अली खां व उनके साथियों ने सवारी पढी। जुलूस राजादरवाजा, नारियल बाजार होते हुए दालमंडी पहुंचा। जहाँ से अंजुमन हैदरी चौक ने नौहा ख्वानी व मातम शुरू किया। जुलूस नई सडक काली महल, पितरकुण्डा , होते हुए फात्मान पहुंचा जहाँ पुनः वापस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए गोविन्द पुरा कला बनारस स्थित इमामबाडा मे आकर इकतेदाम पदीर हुआ। जुलूस में अंजुमन द्वारा नौहा “जैदी दरे हुसैन पर झुकती है कायनात” पर लोगो की आँखों में अश्क आ गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…