ए0 जावेद
वाराणसी: रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व एवं 75वा आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन आज पाणिनी कन्या महाविद्यालय, महमूरगंज आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो0 संजय अग्रवाल, पूर्व गवर्नर एवं सम्मानित अतिथि रो0 रत्ना बागची असिस्टेंट गवर्नर रहीं। प्रारंभ में मंगलाचरण एवं वेद का पाठ विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया. संचालिका प्रीति विमर्शका द्वारा विद्यालय का पूरा इतिहास बताया गया और कहा गया कि यहां बच्चे पूरे भारत के कोने-कोने से आए हुए हैं. यहां के बच्चे पूरे देश में अपना नाम रौशन कर रहे है एवं यहा संस्कृत एवं वेद की पढ़ाई वृहद स्तर पर कराई जाती है।
सम्मानित अतिथि रत्ना बागची, असिस्टेंट गवर्नर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी और भारत के 75 वर्षों का इतिहास बताया और कहा कि हम सभी का फर्ज है, इस अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर झंडा फहराएं और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करें. उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करायें। प्रारंभ में स्वागत भाषण धर्मेंद्र गोयल अध्यक्ष द्वारा किया गया एवं संचालन पूर्व असिस्टेंट गवर्नर एवं चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया. धन्यवाद प्रकाश क्लब ट्रेनर अनिलचंद जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संजय गुप्ता, अरविंद जैन, सुजीत केसरी, विवेक केसरी, विभु रत्ना, प्रदीप अग्रवाल, अमित सोनी, अशोक अरोड़ा, डॉ0 एके कौशिक, दीपक माली एवं विनोद अग्रवाल द्वारा किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…