ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
वाराणसी: पहाड़ी इलाको में हो रही बरसात से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा के जलस्तर में तेजी से बढाव हो रहा है। आज गुरूवार की सुबह गंगा के जलस्तर की रफ्तार छह सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गई। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70।02 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 24 सेंटीमीटर दूर है और अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। रफ्तार यही रही तो 24 घंटे के अंदर गंगा का जलस्तर लाल निशान को पार कर जाएगा। बुधवार को गंगा का जलस्तर अस्सी घाट के मुहाने तक जाती सड़क पर लहराने लगा था।
पहाड़ों पर बारिश और बांध से छोड़े गए पानी का प्रवाह पहुंचने की वजह से काशी में गंगा का जलस्तर दोबारा चुनौती भरा हो गया है। वहीं गंगा में बढ़ाव से वरुणा में भी पलट प्रवाह फिर शुरू हो गया है। गंगा सहित वरुणा तटवासी अब बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69।19 मीटर था जो प्रतिघंटे पौने चार सेंटीमीटर की रफ्तार के साथ मध्याह्न 12 बजे यह 69।34 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद बढ़ाव की रफ्तार कुछ कम हुई और प्रतिघंटे 2।3 सेंटीमीटर पानी बढ़ते हुए दोपहर तीन बजे 69।49 मीटर एवं सायं छह बजे 69।48 मीटर पहुंच गयी थी।
इसके बाद जलस्तर बढ़ने की रफ्तार एक बार फिर तेज हुई और तीन सेंटीमीटर की गति को पकड़ते हुए सायं सात बजे 69।51 मीटर और रात आठ बजे 69।54 का आंकड़ा दर्ज करायी। इसी तरह बढ़ाव आगे भी जारी रहा तो अगले 24 घंटों में जलस्तर चेतावनी बिंदु को छू लेगा। विशेषज्ञों के अनुसार गंगा का जलस्तर अभी और बढे़गा जो कि बाढ़ का रूप लेगा, क्योंकि उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में हुए बारिश के चलते वहां की नदिया उफान पर है। दूसरी ओर धौलपुर बैराज व माता टीला डैम से लगभग 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे गंगा में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है।
गंगा में बुधवार से दोबारा जलस्तर बढ़ने से सहायक नदी वरुणा भी शहरी इलाकों में घुसने लगी है। वरुणा के पलट प्रवाह से अब तक दर्जनों इलाकों और कालोनियां डूब चुकी हैं। तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोग वरुणा के बढ़े जलस्तर से परेशान हैं। सरैया, कोनिया, सलारपुर, तातेपुर, शैलपुत्री तीनपुलउवा, धोबिया घाट, उचवा, दीनदयालपुर, नक्खीघाट, हिदायत नगर, तालीम नगर, अंसार नगर, बिछुआ घाट, हुकूलगंज, मोजाहाल, बघवानाला क्षेत्र की स्थिति बदतर हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…