Varanasi

लोहता में निकली तिरंगा यात्रा

मो0 सलीम

वाराणसी: आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश में अलग अलग शहरों और ग्रामीण इलाको में तिरंगा यात्रा निकल रही है। जिसमे आम नागरिक हाथो में तिरंगा लेकर सडको पर चल रहे है। इसी क्रम में आज लोहता पुलिस भी हाथो में तिरंगा लेकर निकली। तिरंगा यात्रा जिधर जिधर से गुजरी लोग खुद ब खुद इस यात्रा का हिस्सा बनते गए।

इस अमृत महोत्सव के जुलूस में क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश रॉय, लोहता थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार मिश्र, एसआई सलमान खान, संदीप सिंह, श्याम सरोज शुकला, कांस्टेबल कुलदीप यादव, अजीत कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। साथ ही जनता का हुजूम जुड़ता रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts