Crime

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र का कौन है ये युवक जो हाथो में MP-5A लेकर चला रहा है गोली ?

तारिक़ आज़मी

वाराणसी: हाथो में कट्टा अथवा पिस्टल लेकर गोली चलाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुवे है। अलाग अलग शहरों में इसको लेकर कार्यवाही भी हुई और ऐसे लोगो को जेल की रोटियाँ खानी पड़ी है। मगर इन युवाओं का जोशो खरोश खत्म होने का नाम नही ले रहा है। इन सबसे कई कदम आगे बढ़ते हुवे एक वीडियो हमको हमारे गुप्त सूत्र से प्राप्त हुआ है जिसमे वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र निवासी एक युवक हाथो में प्रतिबंधित MP-5A रायफल लेकर फायर कर रहा है।

हमारे सूत्र ने अपनी सुरक्षा के दृष्टिगत अपनी पहचान उजागर न करने के शर्त पर हमको यह वीडियो उपलब्ध करवाया है। वीडियो में युवक एक दो नही बल्कि MP-5A जैसे घातक हथियार से कुल 5 फायर कर रहा है। हम इसकी पुष्टि तो नही करते है कि वीडियो कब का है और कहा का बना है। मगर हमारे सूत्र ने दावा किया कि वीडियो वाराणसी के निकट एक पहाड़ी का है और सावन के माह से कुछ पूर्व यानी बकरीद के त्यौहार से पहले का बना हुआ है।

सूत्र का दावा है कि युवक लक्सा अथवा भेलूपुर क्षेत्र का रहने वाला एक दबंग परिवार का सदस्य है। हम इस दावे की पुष्टि तो नही करते है, मगर वीडियो के आधार पर हमारी खबरिया तफ्तीश जारी है। हम जल्द ही इस मामले में किसी बड़े सुराग तक पहुच सकते है। समाचार के साथ प्रकाशित फोटो उसी वीडियो की स्क्रीन शॉट है। जुड़े रहे हमारे साथ हमारी तफ्तीश इस समाचार पर जारी है। हम जल्द ही देर रात तक इस मामले में बड़ी खबर के साथ आपके सामने पेश हो सकते है। देखने वाला एक मुद्दा ये भी होगा कि सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नर की पुलिस कितना गम्भीर होती है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts