ए0 जावेद
वाराणसी: सावन का महिना अपने अंतिम पडाव तक पहुच गया है। आज सावन का अंतिम सोमवार है। इस मौके पर वाराणसी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए अस्थावानो का सैलाब जहा उमड़ पडा है। वही उनकी खिदमत के लिए काशी ने भी अपने दिल खोल कर सेवा किया।
इस मौके पर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देते हुवे भाजपा नेता आसिफ शेख ने अपने साथियों एक साथ कावड लेकर आये अस्थावानो पर पुष्पवर्षा किया। इस अवसर पर आसिफ शेख ने बताया कि हम गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल को बनाये रखने के लिए रामनवमी पर राम भक्तों की सेवा करते हैं तो सावन में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। ये इसलिए कि लोग अपने घरों को लौटे तो काशी के आपसी भाईचारे की एक ऐसी तस्वीर अपने दिलों में संजो कर ले जाए जो उनके यहां भी इस मिसाल को जिंदा कर सके।
नरवाबीर बाबा मंदिर पर हुआ खीर का वितरण
इसी क्रम में आज मैदागिन स्थित नरवावीर बाबा मंदिर पर खीर का वितरण हुआ। सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुवे फलाहारी खीर का निर्माण कर अस्थावानो को वितरित किया गया। इस अवसर पर गणेशु यादव, मनोहर यादव, लल्लू, बाबु, चन्दन यादव, बाबु यादव, राज कुमार यादव, प्रभाकर यादव, राहुल यादव, शुभम यादव तथा पवन जायसवाल आदि उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…