शाहीन बनारसी
चन्दौली। आज के फैशनयुग व दिखावे की ओर लालायित रहने वाले फिजूलखर्ची वाले समय में लोग अपना जन्मदिन या अन्य खुशी का पल सेलिब्रेट करने के लिए बड़ी बड़ी पार्टियां देते हैं जिनमें पैसों से संपन्न वर्ग के लोग ही शामिल होते हैं। इन कार्यक्रमों में गरीब लोगों व बच्चों का कोई स्थान नहीं होता। लेकिन इस फैशनेबल व फिजूलखर्ची के युग में अगर कोई व्यक्ति अपना जन्मदिन ऐसे गरीब बच्चों को अपना जन्मदिन मनाए तो लोग सोचेंगे कि ये तो सिर्फ फिल्मों में दिखाते हैं।
इस अवसर पर जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजित कुमार सोनी ने कहा इन बच्चों के चेहरे पर खुशीया मेरे इस जीवन के लिए किसी भी पुरस्कार से कम नही। सोनी ने सभी बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी ली और भदलपुरा,प्रीतमपुर,डाक बंगला चन्दौली के अलावा आज मधुबन के उसरा गांव में जन चौपाल की शुरुआत की। सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद में विभिन्न जगहों पर गरीब बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जगह जगह पर जनचौपाल लगाकर बच्चों को पढ़ाया जाता है।
विवेक मौर्या ने कहा कि जब ईश्वर हमें मनुष्य का जन्म दिया तब ही उसने हमें इस लायक बना दिया और इस जीवन को लोगों की मदद में लगाना चाहिए। मदद न करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं परंतु एक बार किसी की मदद कर जो सुकून मिलता है। वह तमाम ऐशो-आराम आपको नहीं दे सकते। जीवन में हमें जब भी कुछ अच्छा करने को मौका मिला तो अपने जीवन का वह हर एक मूल्यवान समय ऐसे ही सामाजिक कार्यो में समर्पित करता रहा हूँ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…